ePaper

जिले के 26 नये पर्यटन स्थल आधिकारिक रूप से अधिसूचित

Updated at : 03 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 26 नये पर्यटन स्थल आधिकारिक रूप से अधिसूचित

सबसे अधिक पर्यटन स्थल के मामले में गढ़वा राज्य में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन

सबसे अधिक पर्यटन स्थल के मामले में गढ़वा राज्य में दूसरे स्थान पर अविनाश, गढ़वा झारखंड के गढ़वा जिले ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जारी नयी सूची के अनुसार, गढ़वा अब झारखंड में पर्यटन स्थल की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है. पहले गढ़वा के कुछ ही स्थल सरकारी रिकॉर्ड में थे, लेकिन अब सरकार ने जिले के 26 विभिन्न स्थलों को आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध कर लिया है. इस कदम से जिले के पर्यटन क्षेत्र को एक नयी दिशा मिल सकती है और गढ़वा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है. जिन स्थलों को सरकारी दर्जा प्राप्त हुआ है, उसमें प्रमुख रूप से श्री वंशीधर मंदिर को ””ए”” श्रेणी में स्थान दिया गया है. इस मंदिर की 1280 किलो शुद्ध सोने से बनी प्रतिमा को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन सर्किट में शामिल किया जायेगा, जिससे यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है. वहीं अन्नराज डेम को बी श्रेणी में शामिल किया गया है. अब यहां बोटिंग, पार्क और लाइटिंग की सुविधाएं विकसित की जायेंगी. गढ़देवी मंदिर को सी श्रेणी में अपग्रेड किया गया है और सुखलदरी जलप्रपात, गुरु सिंधु जलप्रपात, बलचौरा, और हिसातु जलप्रपात को एक इको-टूरिज्म सर्किट में शामिल किया गया है. अब यहां बेहतर सड़कें और गेस्ट हाउस बनाये जायेंगे. गढ़वा जिले का प्रशासन अब पर्यटन को जिले की नयी अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाने की दिशा में काम कर रहा है. जिले में पर्यटन के विकास से न केवल पर्यटन स्थलों की पहचान बनेगी, बल्कि इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे. जिले के उपायुक्त दिनेश यादव के मार्गदर्शन में इस दिशा में कई कदम उठाये गये हैं. गढ़वा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची पर्यटन स्थल का नाम श्रेणी अधिसूचना की जानकारी 1 बाबा बंशीधर मंदिर (श्री वंशीधर नगर) ए विदेशी पर्यटकों के लिए खास 2 अन्नराज डैम बी डी से बी श्रेणी में अपग्रेड 3 सतबहिनी झरना सी धार्मिक व प्राकृतिक संगम 4 मां चतुर्भुजी मंदिर, केतार सी —- 5 सुखलदरी जलप्रपात सी पिकनिक के लिए प्रसिद्ध 6 मां गढ़देवी मंदिर सी धर्मिक पर्यटन 7 गुरुसिंधु जलप्रपात डी घने वनों के बीच स्थित 8 राजा पहाड़ी शिव मंदिर डी ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर 9 बाबा खोंहरनाथ मंदिर डी —- 10 नक्षत्र वन, रंका डी औषधीय व मनोरंजन केंद्र 11 भाल पहाड़ी मंदिर, रंका डी स्थानीय आस्था का केंद्र 12 नारायणवन, मुकुंदपुर डी —— 13 चंद्रज पहाड़ी, सिलीदाग डी ट्रेकिंग व प्राकृतिक सौंदर्य 14 जीरुआ बांध, जीरुआ डी स्थानीय पर्यटन 15 बाबा ब्रह्मस्थान, लगमा डी ग्रामीण पर्यटन 16 चिरका डैम, चिनिया डी सिंचाई व पिकनिक स्थल 17 रामलला मंदिर, गढ़वा डी शहर का प्रमुख मंदिर 18 बंदा पहाड़ डी प्राकृतिक दृश्य 19 शिव मंदिर, भवनाथपुर डी आस्था का केंद्र 20 सरुवत पहाड़, बडगड डी जिले की ऊंची चोटियों में शामिल 21 गोसाईबाग मैदान, श्री वंशीधर नगर डी ऐतिहासिक मैदान 22 चटनिया डैम, केतार डी जल पर्यटन 23 मथुरा बांध डी स्थानीय जलाशय 24 रक्षैल बाबा, जटा डी स्थानीय धार्मिक स्थल 25 गरदहा मठ डी आध्यात्मिक केंद्र 26 दिगंबर अखाड़ा, सोनपुरवा डी ऐतिहासिक अखाड़ा मुख्य बातें श्री बंशीधर मंदिर: गढ़वा जिले का एकमात्र स्थल जिसे ए ग्रेड प्राप्त है, जो इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को दर्शाता है. अन्नराज डैम का प्रमोशन: पर्यटन विभाग ने अन्नराज डैम को सीधे डी से ””बी”” ग्रेड में प्रमोट किया है, जिससे यहां अब बड़े स्तर पर विकास कार्य जैसे बोटिंग, पार्क की व्यवस्था की जायेगी. कोटइन स्थलों की सूची तैयार होने से अब इन्हें विकसित करने के लिए विशेष तौर पर फोकस किया जायेगा. इससे गढ़वा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. गढ़वा में उपायुक्त दिनेश यादव के मार्गदर्शन में इस दिशा में सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है. दिलीप कुमार, जिला पर्यटन पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola