सब्जी बाजार की भूमि की मापी

Updated at :18 Jul 2013 2:46 AM
विज्ञापन
सब्जी बाजार की भूमि की मापी

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अंचलाधिकारी की उपस्थिति में बुधवार को सब्जी बाजार की मापी करायी गयी. खाता संख्या 255, प्लॉट 338, 346 के बाद यह पाया गया कि 33 लोगों द्वारा सब्जी बाजार की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है. मापी के बाद अंचलाधिकारी गंगाधर लाल भगत ने बताया कि सभी 33 लोगों को नोटिस निर्गत […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अंचलाधिकारी की उपस्थिति में बुधवार को सब्जी बाजार की मापी करायी गयी. खाता संख्या 255, प्लॉट 338, 346 के बाद यह पाया गया कि 33 लोगों द्वारा सब्जी बाजार की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है.

मापी के बाद अंचलाधिकारी गंगाधर लाल भगत ने बताया कि सभी 33 लोगों को नोटिस निर्गत किया जायेगा तथा इनके द्वारा 15 दिन के अंदर अपने दावे के पक्ष में कागज प्रस्तुत नहीं करने पर अतिक्रमण वाद की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी. मापी के समय अंचल निरीक्षक श्रीवास्तव, नथुनी राम, राजस्व कर्मचारी शंकर पांडेय तथा अमीन उपस्थित थे.

इधर अंचलाधिकारी के सब्जी बाजार से निकलते ही दिलीप प्रसाद द्वारा अवैध निर्माण प्रारंभ कर दिया गया. जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी ने पहुंच कर कार्य बंद कराया. मालूम हो कि इस संबंध में अखबार में सब्जी बाजार की भूमि पर अतिक्रमण की खबर प्रकाशित की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola