अलाव नहीं जलने से परेशानी

डंडई(गढ़वा). कड़ाके की ठंड में अबतक प्रखंड के चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था नहीं हो पायी है. अलाव नहीं जलने से गरीब व असहायों को ठंड में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. गढ़वा उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश पर अलाव की व्यवस्था और जगह शुरू करा दी गयी है. लेकिन उनके निर्देश […]
डंडई(गढ़वा). कड़ाके की ठंड में अबतक प्रखंड के चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था नहीं हो पायी है. अलाव नहीं जलने से गरीब व असहायों को ठंड में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. गढ़वा उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश पर अलाव की व्यवस्था और जगह शुरू करा दी गयी है. लेकिन उनके निर्देश का यहां कोई असर नहीं है. सार्वजनिक स्थलों पर गत वर्ष अबतक अलाव की व्यवस्था शुरू हो गयी थी. लेकिन इस वर्ष अलाव नहीं जलने से राहगीर और असहायों को ठिठुरते देखा जा सकता है. लोगों का कहना है कि इस प्रखंड के लोगों पर प्रशासन की नजर नहीं है.यही कारण है कि अबतक यहां अलाव की व्यवस्था नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










