गढ़वा जिले का 18वां थाना बना केतार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2014 1:26 PM (IST)
विज्ञापन

कचहरी की बजाय गांव में ही विवाद का निबटारा करें : एसपी एसपी ने नये थाना भवन का उदघाटन किया सात पंचायतों को मिलाकर बना है केतार थाना केतार(गढ़वा) : गढ़वा जिले के 18वें थाना के रूप में केतार थाना का शुक्रवार को उदघाटन किया गया. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने किया. इस मौके […]
विज्ञापन
कचहरी की बजाय गांव में ही विवाद का निबटारा करें : एसपी
एसपी ने नये थाना भवन का उदघाटन किया
सात पंचायतों को मिलाकर बना है केतार थाना
केतार(गढ़वा) : गढ़वा जिले के 18वें थाना के रूप में केतार थाना का शुक्रवार को उदघाटन किया गया. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने किया. इस मौके पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने कहा कि केतार सात पंचायतों का थाना है.
अब इस थाना क्षेत्र के नागरिकों को शिकायत के लिए भवनाथपुर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि थाना में शिकायत नहीं सुने जाने पर कोई भी व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क कर सकता है. उन्होंने ग्रामीणों को कचहरी के बजाय गांव में ही किसी भी विवाद का निबटारा करने की सलाह दी. ग्रामीणों द्वारा यह शिकायत किये जाने पर कि यहां मोबाइल का टावर काम नहीं करता है. इसलिए वे संपर्क से कटे रहते हैं. इस पर एसपी ने कहा कि केतार क्षेत्र में टावर नहीं होने की शिकायत उन्होंने पुलिस मुख्यालय को भेज दी है. शीघ्र ही नेटवर्क बहाल हो जायेगा. एसपी ने विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से मतदान का प्रतिशत अच्छा बढ़ने पर जनता को बधाई दी. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी नन्हकू साव के परिजन रामात साह ने अपने भूमि विवाद निबटाने के लिए एसपी को आवेदन दिया.
साथ ही ताली निवासी बालेश्वर साव ने भी आवेदन दिया. कार्यक्रम के अंत में एसपी ने ग्रामीणों के साथ सहभोज किया. इस अवसर पर गढ़वा एसडीपीओ श्रीराम समद, नगरऊंटारी एसडीपीओ सुरजीत कुमार, प्रशिक्षु एसडीपीओ फैज अहमद, नगरऊंटारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, भवनाथपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, भवनाथपुर थाना प्रभारी संजीव तिवारी, खरौंधी थाना प्रभारी सावना खड़िया, केतार थाना प्रभारी सीपी सिंह, बीडीओ शशिभूषण वर्मा, सार्जेट अनिल कश्यप, एसआइ रामवृक्ष राम, पाचाडुमर मुखिया सकलदेव राम, मुकुंदपुर की उर्मिला देवी, केतार के विक्रमा सिंह, परती के लालपति देवी, परसोडीह के नीतू देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










