ओके....रघुवर के नेतृत्व में विकास की गंगा बहेगी

Published at :26 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....रघुवर के नेतृत्व में विकास की गंगा बहेगी

भाजपा नेताओं ने रघुवर दास को बधाई दी26जीडब्ल्यूपीएच1- पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता मझिआंव(गढ़वा). भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्रनाथ दुबे ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की. इस अवसर पर श्री दुबे ने मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव पर्व […]

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने रघुवर दास को बधाई दी26जीडब्ल्यूपीएच1- पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता मझिआंव(गढ़वा). भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्रनाथ दुबे ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की. इस अवसर पर श्री दुबे ने मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव पर्व में सभी जाति के लोगों ने धर्म से ऊपर उठ कर भाजपा का साथ दिया है. भाजपा जनता से किये गये वादों को पूरा करेगी. इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण किया गया. भाजपा नेताओं ने रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रति आभार जताया. कहा गया कि रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में विकास की गंगा बहेगी. इस अवसर पर भाजपा नेताओं में सच्चिदानंद सिंह, उमेश सोनी, ओंकारनाथ दुबे, धनंजय सिंह, गिरीश पांडेय, ललन प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola