3...न्यायालय व मंडल कारा की सुरक्षा बढ़ेगी

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने मंडल कारा, न्यायालय परिसर आदि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कारा अधीक्षक के साथ बैठक की. इस दौरान उपायुक्त को जानकारी दी गयी कि कारा में बंद 100 बंदियों को बारी-बारी से न्यायालय में ले जाया जाता है तथा उन्हें पुन: कारा में वापस लाया जाता है. बंदियों की […]
गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने मंडल कारा, न्यायालय परिसर आदि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कारा अधीक्षक के साथ बैठक की. इस दौरान उपायुक्त को जानकारी दी गयी कि कारा में बंद 100 बंदियों को बारी-बारी से न्यायालय में ले जाया जाता है तथा उन्हें पुन: कारा में वापस लाया जाता है. बंदियों की संख्या अधिक होने व न्यायालय परिसर में भीड़-भाड़ होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंदियों की पेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त को बताया गया कि पूर्व में ऐसा प्रारंभ किया गया था, लेकिन अभी यह बंद है. उपायुक्त ने कहा कि कम बंदियों के बाहर आने से सुरक्षा व्यवस्था में परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










