राशन दुकान की जांच, एक निलंबित

21जीडब्ल्यूपीएच15- राशन दुकान जांच के दौरान ग्रामीणों से बात करते एसडीओ कांडी(गढ़वा). एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा ने रविवार को कांडी प्रखंड के बलियारी गांव में पहुंच कर अंजली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनिता देवी के राशन दुकान की जांच की. इस क्रम में एसडीओ ने राशन दुकान का स्टॉक पंजी का जांच किया. लेकिन राशन […]
21जीडब्ल्यूपीएच15- राशन दुकान जांच के दौरान ग्रामीणों से बात करते एसडीओ कांडी(गढ़वा). एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा ने रविवार को कांडी प्रखंड के बलियारी गांव में पहुंच कर अंजली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनिता देवी के राशन दुकान की जांच की. इस क्रम में एसडीओ ने राशन दुकान का स्टॉक पंजी का जांच किया. लेकिन राशन दुकानदार द्वारा बिक्री पंजी नहीं दिखाया गया. एसडीओ ने बताया कि बलियारी के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को आवेदन देकर अंजली स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन व तेल के वितरण नहीं करने का आरोप लगाया था. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में वे जांच करने आये हैं. एसडीओ ने बताया कि राशन दुकान का स्टॉक पंजी शून्य दिखाया गया है. जबकि दुकान में दो क्विंटल चावल एवं छह पैकेट नमक पाया गया है. उन्होंने कहा कि डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं नावा भिलमा के दुकानदार शंभु दयाल तिवारी के अनियमितता के विरुद्ध उनके दुकान को निलंबित कर दिया है. इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लालभरत भूषण, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










