स्कॉर्पियो-कार की टक्कर में चार घायल

Published at :21 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो-कार की टक्कर में चार घायल

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया-रमकंडा मार्ग पर बिराजपुर गांव के पास ऑल्टो कार व स्कॉर्पियों की सीधी टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती कराया गया है. घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये गढ़वा […]

विज्ञापन

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया-रमकंडा मार्ग पर बिराजपुर गांव के पास ऑल्टो कार व स्कॉर्पियों की सीधी टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती कराया गया है. घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया. समाचार के अनुसार बड़गड़ मो कुुदुश सहित छत्तीसगढ़ के शंकरगढ़ निवासी सद्दाम सिद्दिकी, इम्तेयाज आलम एवं शमशीर आलम अपने निजी कार से बड़गड़ से डालटनगंज जा रहे थे. इसी बीच बिराजपुर के पास रमकंडा की तरफ से आ रही तेज गति की स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर हो गयी. जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गये. जबकि स्कॉर्पियो का चालक मौके से भागने में सफल रहा. भंडरिया पुलिस ने बताया कि उक्त घटना रमकंडा थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola