1....दो दिन में सुधारें शौचालय व्यवस्था: उपायुक्त(फोटो)

21जीडब्ल्यूपीएच16-बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, गढ़वा. समाहरणालय परिसर में शौचालय की समस्या को लेकर उपायुक्त ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आदि पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने समाहरणालय परिसर में शौचालय नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने नगर पंचायत के […]
21जीडब्ल्यूपीएच16-बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, गढ़वा. समाहरणालय परिसर में शौचालय की समस्या को लेकर उपायुक्त ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आदि पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने समाहरणालय परिसर में शौचालय नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने नगर पंचायत के नागरिक सुविधा शुल्क मद से समाहरणालय में मॉडल शौचालय का निर्माण कराने को कहा. उन्होंने पुरुष व महिला दोनों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने को कहा. इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत को स्थल चयन करने को कहा. साथ ही पूर्व में निर्मित शौचालय जो चालू हालत में नहीं है, उसे दो दिन के अंदर चालू हालत में करने के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










