समस्याओं का निराकरण होगा : सीओ

Published at :21 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं का निराकरण होगा : सीओ

चौकीदारों के साथ सीओ की बैठकरंका(गढ़वा). रंका अंचलाधिकारी शशिकांत सिनकर ने रविवार को रंका थाना परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक की. बैठक में चौकीदारों की उपस्थिति की जांच की गयी. मौके पर चौकीदारों ने अपने लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की. साथ ही चौकीदारों ने सेवा संपुष्टि का सत्यापन करने की मांग […]

विज्ञापन

चौकीदारों के साथ सीओ की बैठकरंका(गढ़वा). रंका अंचलाधिकारी शशिकांत सिनकर ने रविवार को रंका थाना परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक की. बैठक में चौकीदारों की उपस्थिति की जांच की गयी. मौके पर चौकीदारों ने अपने लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की. साथ ही चौकीदारों ने सेवा संपुष्टि का सत्यापन करने की मांग भी सीओ से की. चौकीदारों की बातों को सुनने के बाद श्री सिनकर ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा. इस बीच उन्होंने चौकीदारों को कई दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने संबंधित गांवों में किसी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत थाना को सूचित करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ठाकुर, एसआइ प्रकाश कुमार रजक के अलावे चौकीदारों में कामेश्वर राम, विनोद पासवान, बजरंग पासवान, ललन पासवान, जन्नत हुसैन, सुनील ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola