सीओ ने अलाव की व्यवस्था करायी

Published at :20 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने अलाव की व्यवस्था करायी

रंका(गढ़वा). बढ़ती ठंड को देखते हुए रंका अंचलाधिकारी शशिकांत सिनकर ने स्वयं पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष के पास अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करायी. सीओ श्री सिनकर ने बताया कि सरकार द्वारा अभी तक कोई अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से प्रखंड के ग्रामीण ठंड से प्रभावित हो […]

विज्ञापन

रंका(गढ़वा). बढ़ती ठंड को देखते हुए रंका अंचलाधिकारी शशिकांत सिनकर ने स्वयं पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष के पास अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करायी. सीओ श्री सिनकर ने बताया कि सरकार द्वारा अभी तक कोई अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से प्रखंड के ग्रामीण ठंड से प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय स्तर पर लोगों की मांग पर उन्होंने प्रखंड के कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया है. श्री सिनकर ने इसके लिये स्थानीय लोगों से अंचल कार्यालय के राहत कोष में आर्थिक सहयोग करने की अपील की है. इस अवसर पर डॉ मंतु कुमार, डॉ जय प्रकाश सिंह, मदन खां, उदय यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola