एनपी विवि इंटर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता

Published at :20 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
एनपी विवि इंटर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता

एसपीडी कॉलेज प्रथम रहागढ़वा. एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय में नीलांबर-पीतांबर विवि इंटर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव, विशिष्ट अतिथि डीइओ रामयतन राम व डीएसइ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर प्राचार्य श्री यादव ने कहा कि गढ़वा जिले में प्रतिभा की […]

विज्ञापन

एसपीडी कॉलेज प्रथम रहागढ़वा. एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय में नीलांबर-पीतांबर विवि इंटर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव, विशिष्ट अतिथि डीइओ रामयतन राम व डीएसइ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर प्राचार्य श्री यादव ने कहा कि गढ़वा जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है. चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो अथवा खेल का. खेल में तो यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन किये हैं. डीइओ रामयतन राम ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. डीएसइ अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा खेल के विकास के लिए काफी काम किया जा रहा है. प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 40 एवं बालिका वर्ग से 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें एसपीडी कॉलेज, भागमनी चंद्रवंशी बीएड कॉलेज, गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सचिव प्रो मनोज पाठक ने किया. इस मौके पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, सचिव आलोक मिश्र, कोषाध्यक्ष जुनाहुद्दीन खां, कार्यालय सचिव प्रो उमेश सहाय, विवि पर्यवेक्षक प्रभात रंजन तिवारी, कुश्ती कोच ललन पहलवान आदि उपस्थित थे. प्रतियोगिता मंे ओवरऑल एसपीडी कॉलेज प्रथम, बीपीएड कॉलेज द्वितीय व नामधारी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola