योजनाओं का लाभ सभी को मिले : बीडीओ

Published at :20 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ सभी को मिले : बीडीओ

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के सभी डीलरों के साथ बैठक की. इसमें प्रखंड के सभी बीपीएल कार्डधारियों को सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ सही रूप से प्रदान करने की बात कही गयी. बीडीओ ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी बीपीएल कार्डधारियों का आधार […]

विज्ञापन

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के सभी डीलरों के साथ बैठक की. इसमें प्रखंड के सभी बीपीएल कार्डधारियों को सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ सही रूप से प्रदान करने की बात कही गयी. बीडीओ ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी बीपीएल कार्डधारियों का आधार नंबर के साथ उनके बैंक खाता की रिपोर्ट को प्रखंड कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना के तहत डीलरों को सही लाभुकों के बीच ही अनुदानित दर पर वितरण करने का निर्देश दिया. इस मौके पर 8449 साड़ी, 5059 धोती व 3384 लुंगी डीलरों को लाभुकों के बीच वितरण करने के लिए उपलब्ध कराया गया. बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल एवं अंत्योदय लाभुकों को अनुदानित दर पर दिया जाये. यदि इसमें किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है, तो डीलर पर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी. बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता, पप्पु पांडेय, दिनेश पांडेय, मीठु गुप्ता, मोजबुल रहमान, रोजाहीन मंसूरी, बिगन बैठा सहित संबंधित डीलर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola