समाहरणालय में शौचालय बनाने के निर्देश

Published at :20 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय में शौचालय बनाने के निर्देश

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शनिवार को समाहरणालय के जनसंपर्क कार्यालय व सूचना भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां साफ-सफाई की व्यवस्था को संतोषजनक नहीं पाते हुए नाराजगी जतायी. उन्होंने सूचना भवन के पीछे खाली पड़े हिस्से में लगी हुई झाडि़यों को साफ करने के निर्देश नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता को […]

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शनिवार को समाहरणालय के जनसंपर्क कार्यालय व सूचना भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां साफ-सफाई की व्यवस्था को संतोषजनक नहीं पाते हुए नाराजगी जतायी. उन्होंने सूचना भवन के पीछे खाली पड़े हिस्से में लगी हुई झाडि़यों को साफ करने के निर्देश नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता को दिये. साथ ही उन्होंने समाहरणालय में महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय को चालू करने तथा अलग से नये शौचालय निर्माण के लिए पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया. उन्होंने इस मामले को लेकर एक बैठक भी बुलायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola