नेटवर्क नहीं रहने से खाता खोलवाने मंे परेशानी

Published at :19 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नेटवर्क नहीं रहने से खाता खोलवाने मंे परेशानी

केतार(गढ़वा). केतार प्रखंड के ग्रामीणों की भीड़ प्रधानमंत्री जन-धन योजना व धोती-साड़ी योजना का लाभ लेने के लिये बैंकों में उमड़ रही है. ग्रामीण अपना-अपना खाता खुलवाने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं. इसमें कुछ लोगों का खाता खुलता है, तो कुछ निराश होकर वापस लौट रहे हैं. केतार प्रखंड के ग्रामीण केतार बाजार […]

विज्ञापन

केतार(गढ़वा). केतार प्रखंड के ग्रामीणों की भीड़ प्रधानमंत्री जन-धन योजना व धोती-साड़ी योजना का लाभ लेने के लिये बैंकों में उमड़ रही है. ग्रामीण अपना-अपना खाता खुलवाने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं. इसमें कुछ लोगों का खाता खुलता है, तो कुछ निराश होकर वापस लौट रहे हैं. केतार प्रखंड के ग्रामीण केतार बाजार स्थित एकमात्र वनांचल ग्रामीण बैंक की शाखा पर निर्भर है. इस प्रखंड की आबादी 50 हजार के आसपास है. बैंक कर्मचारियों द्वारा ज्यादा भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है. प्रखंड के पंचायतों में सीएसपी सेवा केंद्र भी खुला हुआ है. लेकिन वहां नेटवर्क समस्या होने की वजह से वे खाता नहीं खोल पा रहे हैं. इस वजह से वहां भी ग्रामीणों की भीड़ खाता खुलवाने को लेकर उमड़ रही है. लेकिन सीएसपी सेवा केंद्र व प्रज्ञा केंद्र के संचालक खाता खोलने में विफल हो जा रहे हैं.जहां नेटवर्क है, वहां होती है उगाहीकेतार प्रखंड के परती कुसवानी पंचायत में संचालित सीएसपी सेवा केंद्र का नेटवर्क भी काम नहीं करता है. वहां पर ग्रामीण खाता खुलवाने के लिये पहुंचते हैं. खाता नहीं खुलने के कारण ये ग्रामीण 30 किलोमीटर दूर भवनाथपुर 60 रुपये भाड़ा लगा कर जाते हैं. इन ग्रामीणों का आरोप है कि सीएसपी सेवा केंद्र द्वारा 100 रुपये खाता खोलवाने के लिए मांगा जाता है. रुपये देने के बाद उनका खाता खुलता है. लेकिन पासबुक के लिए बाद में आने की बात कही जाती है. आरोप लगानेवालों में सुरेंद्र सिंह, उदयराज चेरो, मुरली साव, उमेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, लालती देवी, बसंती देवी आदि के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola