2...नये भवन में आज से ओपीडी सेवा

गढ़वा. नये अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शुक्रवार को चिकित्सा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने शनिवार को अस्पताल के नये भवन में ओपीडी सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि वहां चिकित्सकों की समण सारिणी भी दिन व […]
गढ़वा. नये अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शुक्रवार को चिकित्सा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने शनिवार को अस्पताल के नये भवन में ओपीडी सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि वहां चिकित्सकों की समण सारिणी भी दिन व समय के साथ अंकित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि शनिवार को ओपीडी चालू करने के साथ ही खून जांच कराने की सुविधा भी प्रारंभ करने के निर्देश दिये. इस अवसर पर सहिया सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा तथा एएनएम को बेस्ट मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन राणा जीतेंद्र प्रताप सिंह, डॉ नंदकिशोर रजक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










