बीडीओ ने स्थल निरीक्षण किया

Published at :18 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने स्थल निरीक्षण किया

केतार(गढ़वा). उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश पर बीडीओ शशिभूषण वर्मा ने प्रखंड कार्यालय भवन स्थल को लेकर अवलोकन किया. बीडीओ श्री वर्मा ने बताया कि उन्होंने भवन स्थल का अवलोकन किया है. इसमें केतार उच्च विद्यालय से सटा जमीन और पाचाडुमर स्थित केतार थाना से सटा भूमि स्थल शामिल है. उन्होंने बताया कि दोनों […]

विज्ञापन

केतार(गढ़वा). उपायुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश पर बीडीओ शशिभूषण वर्मा ने प्रखंड कार्यालय भवन स्थल को लेकर अवलोकन किया. बीडीओ श्री वर्मा ने बताया कि उन्होंने भवन स्थल का अवलोकन किया है. इसमें केतार उच्च विद्यालय से सटा जमीन और पाचाडुमर स्थित केतार थाना से सटा भूमि स्थल शामिल है. उन्होंने बताया कि दोनों स्थलों की रिपोर्ट वे गढ़वा उपायुक्त को सौपेंगे. उपायुक्त के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी. विदित हो कि केतार प्रखंड कार्यालय का अभी तक भवन नहीं बना है. प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण को लेकर स्थानी व्यवसायियों ने गत नौ मार्च 2013 को केतार में धरना-प्रदर्शन भी किया था. उस समय आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ था. एक वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अबतक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola