घायल की रांची में मौत

विशुनपुरा(गढ़वा). विशुनपुरा थाना के पिपरा कला गांव निवासी उर्मिला देवी(48वर्ष) की मौत बुधवार को इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. उसके शव को गुरुवार को गांव लाया गया, जहां उसके बड़े पुत्र अशोक राम ने मुखाग्नि दी. विदित हो कि गत मंगलवार को उर्मिला देवी गढ़वा से इलाज कराकर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर […]
विशुनपुरा(गढ़वा). विशुनपुरा थाना के पिपरा कला गांव निवासी उर्मिला देवी(48वर्ष) की मौत बुधवार को इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. उसके शव को गुरुवार को गांव लाया गया, जहां उसके बड़े पुत्र अशोक राम ने मुखाग्नि दी. विदित हो कि गत मंगलवार को उर्मिला देवी गढ़वा से इलाज कराकर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रही थी. इसी बीच मेराल स्थित अर्पित लाइन होटल के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी और वह गंभीर रू प से घायल हो गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स के लिये रेफर कर दिया गया था. लेकिन अंतत: उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










