शांति निवास व बीएसकेडी की टीम विजयी

Published at :18 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
शांति निवास व बीएसकेडी की टीम विजयी

15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता18जीडब्लूपीएच9-विजेता शांति निवास की टीमगढ़वा. 15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में गुरुवार को शांति निवास उच्च विद्यालय व बीएसकेडी स्कूल की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच बीएसकेडी व शांति निकेतन के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते […]

विज्ञापन

15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता18जीडब्लूपीएच9-विजेता शांति निवास की टीमगढ़वा. 15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में गुरुवार को शांति निवास उच्च विद्यालय व बीएसकेडी स्कूल की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच बीएसकेडी व शांति निकेतन के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन की टीम 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाया. इसमें विष्णु ने 17 व आलोक ने 11 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसकेडी की टीम 11.4 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. बीएसकेडी के कुशाल ने 18 रन बनाये जबकि शांति निकेतन की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र ने तीन विकेट हासिल किये. कुशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा मैच शांति निवास व डीएवी मवि के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निवास की टीम निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 102 रन बनाये. इसमें विक्की ने 41 व अभिषेक ने 11 रनों का योगदान दिया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी डीएवी मवि की टीम 11.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी. शांति निवास के विक्की टोप्पो ने गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये. विक्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola