विद्यार्थियों ने कुलपति का पुतला फूंका

गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को शहीद नीलांबर नगर भवन से एनपीयू के कुलपति डॉ फिरोज अहमद की शव यात्रा निकाली, जो मुख्य पथ होते हुए रंका मोड़ पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा के बाद कुलपति का पुतला फूंका गया. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रीतेश चौबे ने […]
गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को शहीद नीलांबर नगर भवन से एनपीयू के कुलपति डॉ फिरोज अहमद की शव यात्रा निकाली, जो मुख्य पथ होते हुए रंका मोड़ पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा के बाद कुलपति का पुतला फूंका गया. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रीतेश चौबे ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के हीत की चिंता नहीं है.
न तो स्नातक द्वितीय का नामांकन हो रहा है और न ही स्नातक द्वितीय की परीक्षा ली जा रही है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना तिवारी ने कहा कि कुलपति फिरोज अहमद का कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा. अविनाश पासवान ने कहा कि कुलपति शिक्षा मफियाओं के गिरफ्त में हैं.
इस मौके पर विवेक सिंह, आयुष तिवारी, भरत भूषण मिश्र, मुमताज आलम, नवीन तिवारी, देवपूजन पासवान, बामकुंद दुबे, विवेक तिवारी, अनिल यादव, आकाश सिंह, वरुण चौबे, ब्रजेश तिवारी, कर्ण दुबे, जितेंद्र, नवीन, अभिषेक, रंजीत पांडेय, दया कुमार, लक्ष्मीकांत, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










