सोमवार तक भुगतान सुनिश्चित करें

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
सोमवार तक भुगतान सुनिश्चित करें

गढ़वा : वृद्धापेंशन का भुगतान नहीं होने पर उपायुक्त आरपी सिन्हा मंगलवार को गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने प्रखंडकर्मियों को सोमवार तक सभी बकाये वृद्धावस्था पेंशन की राशि व अंत्योदय के लाभुकों को खाद्यान्न देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि दुबारा शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर देंगे. […]

विज्ञापन

गढ़वा : वृद्धापेंशन का भुगतान नहीं होने पर उपायुक्त आरपी सिन्हा मंगलवार को गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने प्रखंडकर्मियों को सोमवार तक सभी बकाये वृद्धावस्था पेंशन की राशि व अंत्योदय के लाभुकों को खाद्यान्न देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि दुबारा शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर देंगे.

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित विभिन्न पंचायत के मुखिया को भी कड़ी फटकार लगायी और उनसे पेंशन लाभुकों की राशि का भुगतान कराने में सहयोग की अपील की. यह वाकया उस समय हुआ, जब उपायुक्त समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुए थे. उनसे मिलने वहां बीरबंधा के ग्रामीणों ने इस प्रकार की शिकायत की.

उपायुक्त ने उन्हें प्रखंड कार्यालय पहुंचने की बात कह कर स्वयं भी वहां पहुंचने को कहा. इसके बाद उपायुक्त तत्काल गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुंचे.

उस समय वहां परिहारा, नवादा सहित कई पंचायतों के ग्रामीण भी उपस्थित थे. उपायुक्त वहां पहुंच कर सभी लोगों की शिकायतें सुनीं. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उन्हें महीनों से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है. इस संबंध में जब उन्होंने प्रखंडकर्मियों से जानकारी ली, तो बताया गया कि तकनीकी कारणों से भुगतान बाधित है.

इसपर डीसी बिफर पड़े और उन्होंने सभी तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर कर सोमवार तक भुगतान करने का निर्देश दिया. करीब एक घंटे तक प्रखंड कार्यालय में उन्होंने सभी स्थितियों का जायजा लिया. क र्मचारियों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की.

उन्होंने कहा कि दुबारा इस प्रकार की शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए. क्योंकि सभी प्रखंडों में वृद्धावस्था पेंशन की राशि फरवरी 2014 तक पहले ही भेजी जा चुकी है. इस अवसर पर उनके साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव, गढ़वा सीओ प्रमोद कुमार झा भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola