चार डीलर को निलंबित करने की अनुशंसा

चावल दिवस के अवसर पर निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाईगढ़वा : चावल दिवस के अवसर पर 25 जून को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गढ़वा तथा डंडा प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पकड़े जाने पर चार राशन डीलरों […]
चावल दिवस के अवसर पर निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई
गढ़वा : चावल दिवस के अवसर पर 25 जून को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गढ़वा तथा डंडा प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पकड़े जाने पर चार राशन डीलरों की अनुज्ञप्ति निलंबित करने की अनुशंसा उपायुक्त से की गयी है. इनमें डंडा प्रखंड के पपरवा के डीलर प्रमोद चौधरी, भीखही के लिलावती स्वयं सहायता समूह, डंडा के रामचंद्र सिंह व डुमरिया के डीलर मुनेश्वर तिवारी का नाम शामिल है.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि प्रमोद चौधरी के दुकान से बीपीएल व अंत्योदय के कुल 48 लोगों को ही खाद्यान्न का वितरण किया गया था, जबकि यहां कुल लाभुक 152 हैं. दुकान पर भंडारण भी संधारित नहीं था. केरोसिन का उठाव नहीं किया गया था.
उन्होंने कहा कि इसी तरह लिलावती स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान पर अध्यक्ष के पति कृष्णा चौधरी खाद्यान्न वितरण कर रहे थे और अध्यक्ष अनुपस्थित थे. भंडार पंजी उपलब्ध नहीं था.
यहां 70 लाभुकों में 13 को ही खाद्यान्न दिये गये थे. मौके पर लाभुकों को दिये गये खाद्यान्न का तौल करने पर पाया गया कि उन्हें 35 के बदले 32 किलो ही अनाज दिया गया है. इनमें लाभुक महावीर चौधरी, राधेश्याम ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर के खाद्यान्न तौले गये थे.
उन्होंने बताया कि डुमरिया के डीलर भुनेश्वर तिवारी की दुकान बंद पायी गयी, जबकि रामचंद्र सिंह द्वारा 266 लाभुकों में मात्र 17 को ही खाद्यान्न दिये गये थे. यहां तीन लीटर केरोसिन के लिए 55-55 रुपये लिये जाने की शिकायत भी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










