बीज उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें

Updated at :16 Jul 2013 1:53 PM
विज्ञापन
बीज उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें

गढ़वा : स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में मक्का उत्पादन तकनीकी सह बीज उत्पादन व मूल्य संवर्धन विषय पर भंडरिया व रंका के आदिवासी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. मक्का अनुसंधान निदेशालय पूसा नयी दिल्ली के वरीय वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार ने किसानों को प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर चियांकी अनुसंधान केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ […]

विज्ञापन

गढ़वा : स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में मक्का उत्पादन तकनीकी सह बीज उत्पादन व मूल्य संवर्धन विषय पर भंडरिया व रंका के आदिवासी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. मक्का अनुसंधान निदेशालय पूसा नयी दिल्ली के वरीय वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार ने किसानों को प्रशिक्षण दिया.

इस अवसर पर चियांकी अनुसंधान केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ एमएस यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. आदिवासी किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित (टीएसपी) पूरे देश में चलाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत यहां आदिवासी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण में मक्का के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उत्पादन तकनीक, मूल्य संवर्धन आदि विषयों की पूरी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में किसानों को बीज उत्पादन का प्रयास करके आत्मनिर्भर होने की सलाह भी दी गयी.

साथ ही मक्का का उत्पाद बना कर अधिक से अधिक बाजारों में पहुंचाने कर इसका लाभ लेने को कहा गया. प्रशिक्षण के समापन पर किसानों के बीच सामान्य व क्वालिटी प्रोटीन मक्का(एचक्यूपीएम वन) वितरित किया गया.

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ देवकांत प्रसाद, डॉ सुषमा ललिता बाखला, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, भंडरिया के जनसेवक परमानंद प्रसाद, ओमप्रकाश पाल, बीएओ अखिलेश राम, प्रगतिशील किसान ब्रजकिशोर महतो, नूर मोहम्मद अंसारी, सियाराम पांडेय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola