रमकंडा बीडीओ पर कारवाई होगी : डीसी

Updated at :16 Jul 2013 1:53 PM
विज्ञापन
रमकंडा बीडीओ पर कारवाई होगी : डीसी

गढ़वा : रमकंडा बीडीओ पर कार्रवाई की जायेगी. यह बात उपायुक्त आरपी सिन्हा ने कही है. उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने एवं मुख्यालय में ही रहने के निर्देश कई बार दिये जा चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद इसकी शिकायत सामने आयी […]

विज्ञापन

गढ़वा : रमकंडा बीडीओ पर कार्रवाई की जायेगी. यह बात उपायुक्त आरपी सिन्हा ने कही है. उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने एवं मुख्यालय में ही रहने के निर्देश कई बार दिये जा चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद इसकी शिकायत सामने आयी है.

इस मामले में कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा सुरक्षा का बहाना बनाना नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें सुरक्षा देने को हमेशा तैयार है. विदित हो कि बुधवार के अंक में अखबार ने रमकंडा बीडीओ के प्रखंड कार्यालय से गायब रहने और इसके कारण विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवानेवाले छात्रों को हो रही परेशानी की खबर प्रकाशित की थी. इसके आलोक में उपायुक्त ने यह कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola