गोली चालन मामले में रिपोर्ट मांगी गयी

Updated at :16 Jul 2013 1:52 PM
विज्ञापन
गोली चालन मामले में रिपोर्ट मांगी गयी

गढ़वा : झारखंड सरकार ने रमना में पिछले मार्च महीने में कथित रूप से पुलिस गोली से मारे गये विकास राम के संबंध में उपायुक्त से तथ्यपूर्ण रिपोर्ट भेजने को कहा है. सरकार के उप सचिव विपिन बिहारी चौधरी द्वारा उपायुक्त के नाम भेजे गये पत्र में चार विंदुओं पर प्रतिवेदन देने को कहा गया. […]

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड सरकार ने रमना में पिछले मार्च महीने में कथित रूप से पुलिस गोली से मारे गये विकास राम के संबंध में उपायुक्त से तथ्यपूर्ण रिपोर्ट भेजने को कहा है. सरकार के उप सचिव विपिन बिहारी चौधरी द्वारा उपायुक्त के नाम भेजे गये पत्र में चार विंदुओं पर प्रतिवेदन देने को कहा गया.

इनमें पूछा गया है कि यदि उक्त घटना भूमि विवाद से संबंधित है, तो क्या इस मामले में राजस्व न्यायालय द्वारा कोई कार्रवाई पूर्व में की गयी थी. परती/कदिम/जंगल झाड़ भूमि पर किस जाति विशेष का अधिकार स्थापित हो गया है. ऐसा होने पर राजस्व प्रशासन ने क्या कार्रवाई की.

भुइयां जाति जब भूमि पर काबिज थे, तो पुलिस द्वारा कांड दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई क्यों नहीं की गयी. इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि पुलिस ने अवैध पत्थर क्रेशर कार्यरत रहने से संबंधित कितने मामले दर्ज किये हैं और क्या कार्रवाई हुई है.

विदित हो कि पिछले दो मार्च 2013 को रमना थाना के मड़वनिया टेढ़ी पुल के पास पुलिस के गोली चालन में विकास राम की मौत हो गयी थी. इसी घटना के आलोक में सरकार ने विस्तृत प्रतिवेदन देने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola