रंगदारी के पैसे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at :16 Jul 2013 1:52 PM
विज्ञापन
रंगदारी के पैसे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा एवं मझिआंव पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर शहर के चिनिया मोड़ से अपराधी लल्लु पांडेय के सहयोगी पप्पूधर दुबे उर्फ संजीवधर दुबे को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसडीपीओ हीरालाल रवि ने मंगलवार को थाना परिसर में एक प्रेसवार्ता कर बताया कि पप्पू गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा एवं मझिआंव पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर शहर के चिनिया मोड़ से अपराधी लल्लु पांडेय के सहयोगी पप्पूधर दुबे उर्फ संजीवधर दुबे को गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में एसडीपीओ हीरालाल रवि ने मंगलवार को थाना परिसर में एक प्रेसवार्ता कर बताया कि पप्पू गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह का रहनेवाला है. वह शहर में बालिका उच्च विद्यालय के पास पास्कल कंप्यूटर सेंटर चलाता है. वह जेल में बंद लल्लू पांडेय के कहने पर मझिआंव थाना क्षेत्र के कौआखोह का निवासी सह मझिआंव नगर पंचायत संवेदक लाल बहादूर सिंह उर्फ लाला सिंह से पैसा लेने चिनिया मोड़ पहुंचा था.

लाला सिंह ने इसके पूर्व उसके खिलाफ मझिआंव थाना में उससे 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके आलोक में पुलिस ने योजना बना कर लाला सिंह को पैसा के साथ पप्पू के पास भेजा था. लाला ने पप्पू को दो हजार रुपये दिये. उसी दौरान घात लगायी पुलिस ने पप्पूधर दुबे को गिरफ्तार कर लिया.

उसके पास से रंगदारी के रूप में दिया गया दो हजार रुपये नकद व एक मोबाइल भी बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि इसके पूर्व भी लल्लू के कहने पर पप्पू इस तरह रंगदारी के पैसे को लेकर उस तक पहुंचाया है. पप्पू लल्लू पांडेय के संपर्क में दो वर्ष पहले आया. लल्लू पांडेय हमेशा विकास दूबे के नाम पर पप्पू से काम कराता था. पत्रकार वार्ता में मझिआंव थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह, गढ़वा थाना प्रभारी अशोक कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola