वोट से बदलेगी राज्य की तसवीर

गढ़वा में नुक्कड़ सभा का आयोजन 12जीडब्ल्यूपीएच2- नुक्कड़सभा को संबोधित करते वरीय संपादक अनुज कमार सिन्हाप्रतिनिधि, गढ़वाविधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभात खबर द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान ‘आओ हालात बदलें’ विषय पर स्थानीय रंका मोड़ पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते […]
गढ़वा में नुक्कड़ सभा का आयोजन 12जीडब्ल्यूपीएच2- नुक्कड़सभा को संबोधित करते वरीय संपादक अनुज कमार सिन्हाप्रतिनिधि, गढ़वाविधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभात खबर द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान ‘आओ हालात बदलें’ विषय पर स्थानीय रंका मोड़ पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात खबर के वरीय संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य गठन के 14 वर्ष बीत गये, लेकिन राज्य का हालात नहीं बदला. जिस उम्मीद व विश्वास के साथ अलग राज्य बना था उससे आज कोसों दूर हूं. इस विधानसभा चुनाव में सभी को जागरूकता का परिचय देते हुए स्थायी सरकार के लिए मतदान करना होगा. तभी राज्य के हालात बदल सकेंगे. उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. प्रभात खबर के प्रसार प्रबंधक सौभिक विश्वास ने कहा कि झारखंड गठन के 14 वर्ष हो गये. इस दौरान राज्य की दशा एवं दिशा दोनों खराब हो गयी. बुनियादी सुविधाओं से राज्य के लोग वंचित हैं. इसका सबसे बड़ा कारण अबतक अस्थिर सरकार का होना है. नुक्कड़ सभा को गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी, पूर्व अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने भी संबोधित किया. विश्रामपुर पहुंचा जागरूकता रथ प्रतिनिधि:विश्रामपुर:पलामूविश्रामपुर के डाक बंगला मैदान में मंगलवार की शाम जागरूकता रथ पहुंचा. इस दौरान आओ हालात बदलें अभियान पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी गयी. प्रभात खबर के झारखंड के वरिष्ठ संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड के हालात बदलने के लिए सभी को आगे आना होगा. सोच समझ कर मतदान करना होगा. क्योंकि झारखंड के साथ जो दो अन्य राज्य बने थे, वह विकास के मामले में काफी आगे निकल चुके हैं. झारखंड में एम्स के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है, जबकि छतीसगढ़ व उत्तराखंड में इसका निर्माण अंतिम चरण में हैं. मौके पर प्रसार विभाग के दिनेश चौधरी, शमसेर आलम, डॉ मोजिब अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश मिश्रा, अल्ताफ हुसैन, अखिलेश चौबे, विनय चौबे, प्रवीण सिंह, शिववंश मिश्रा, नीरज सिंह, प्रदीप पांडेय, कमरोज आलम, भरत चंद्रवंशी, ललन सोनी, रेड रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन पांडेय, प्रमोद केशरी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










