मोदी ही देश के सर्वमान्य नेता : ब्रजमोहन

Updated at :16 Jul 2013 1:51 PM
विज्ञापन
मोदी ही देश के सर्वमान्य नेता : ब्रजमोहन

गढ़वा : गढ़वा जिला भाजपा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जेल भरो अभियान के तहत गुरुवार को समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया व गिरफ्तारी दी. गिरफ्तारी के बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. जेल भरो अभियान के प्रभारी ब्रज मोहन राम नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रंका मोड़ से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिला भाजपा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जेल भरो अभियान के तहत गुरुवार को समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया व गिरफ्तारी दी. गिरफ्तारी के बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. जेल भरो अभियान के प्रभारी ब्रज मोहन राम नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रंका मोड़ से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां नेताओं ने मुख्य द्वार जाम कर नारेबाजी की व नुक्कड़ सभा की.

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार से लोग कराह रहे हैं, लेकिन सोनिया मनमोहन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रह है. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस राष्ट्रपति शासन के बहाने अपना राज्य चला रही है. भाजपा लगातार मांग करती रही है कि राज्य में विधानसभा को भंग कर नया जनादेश लाया जाये. बावजूद कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने पर अमादा है.

वक्ताओं ने कहा कि देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था व मजबूत शासन प्रणाली नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं. इस देश में नरेंद्र मोदी का दूसरा विकल्प नहीं है. नुक्कड़ सभा के पश्चात गढ़वा थाना के एसआइ जीएन सिंह ने दलबल के साथ पहुंच कर अभियान प्रमुख व अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया. इस मौके पर अभियान प्रभारी ब्रजमोहन राम, प्रदेश महामंत्री बामकुंद सहाय भाजपा के गढ़वा जिला प्रभारी कामेश्वर कुशवाहा, डॉ राज कुमार, जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी अलखानाथ पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी , मुकेश निरंजन सिन्हा , विनय चौबे, कैलाश कश्यप, भोला चंद्रवंशी, शिवधारी राम, शिवकुमार पांडेय, राजु प्रताप देव, रामउदार पांडेय, मनोज कुमार दूबे, प्रदीप चौबे, प्रमोद चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, इंद्रमणि जायसवाल, मुरली, श्याम सोनी, लता वर्मा, कन्हैया चौबे, छोटु सिंह, रमा सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola