दो दुर्घटना में आठ घायल

Published at :11 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
दो दुर्घटना में आठ घायल

गढ़वा. गढ़वा-रंका मार्ग स्थित खरडीहा गांव के पास टेंपो दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में रंका थाना क्षेत्र के तेनुडीह गांव निवासी जीतू कोरवा, सकीम अंसारी, विनय कोरवा, रामनाथ कोरवा, राजेंद्र भुइयां, विनोद कोरवा व बिगु कोरवा का […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा-रंका मार्ग स्थित खरडीहा गांव के पास टेंपो दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में रंका थाना क्षेत्र के तेनुडीह गांव निवासी जीतू कोरवा, सकीम अंसारी, विनय कोरवा, रामनाथ कोरवा, राजेंद्र भुइयां, विनोद कोरवा व बिगु कोरवा का नाम शामिल है. समाचार के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग तेनुडीह गांव से गढ़वा आ रहे थे. इसी दौरान टेंपो का चक्का फट गया और टेंपो पलट गया. इधर एक अन्य घटना में चिनिया थाना क्षेत्र के हेताड़ खुर्द निवासी कन्हाई सिंह कमांडर से गिर कर घायल हो गया. बताया गया कि वह कमांडर गाड़ी के छत पर बैठा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola