298 मरीजों का ऑपरेशन हुआ

11जीडब्ल्यूपीएच11- मरीजों को चश्मा पहनाते संस्था के लोग मझिआंव(गढ़वा). जिला अंधापन नियंत्रण समिति एवं स्वयंसेवी संस्था निदान लेस्लीगंज की ओर से मझिआंव रेफरल अस्पताल में लगाये गये नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया. शिविर में चार दिनों के दौरान 298 मरीजों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न […]
11जीडब्ल्यूपीएच11- मरीजों को चश्मा पहनाते संस्था के लोग मझिआंव(गढ़वा). जिला अंधापन नियंत्रण समिति एवं स्वयंसेवी संस्था निदान लेस्लीगंज की ओर से मझिआंव रेफरल अस्पताल में लगाये गये नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया. शिविर में चार दिनों के दौरान 298 मरीजों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद सेठ, नेत्र सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार एवं संजय गुप्ता ने चिकित्सीय सेवा दी. समापन मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद सेठ ने कहा कि अंधे को ज्योति देना पुनीत कार्य है. इस काम में निदान संस्था का प्रयास काफी सराहनीय है. उन्होंने मरीजों को परहेज करने की नसीहत दी. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष सिंह,सचिव राजीव रंजन, मनोरंजन दूबे, अनिल कश्यप, मिलन कुमार, नीरज शौंडिक, राजदीप मेहता, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










