अंजू सिंह ने दर्जनों गांव में जनसंर्पक किया

Published at :11 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
अंजू सिंह ने दर्जनों गांव में जनसंर्पक किया

11जीडब्लूपीएच8-समर्थकों के साथ जनसंर्पक करती अंजू सिंह गढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अंजू सिंह ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक गांव में भ्रमण कर मतदाताओं से जनसंर्पक किया. इस दौरान उन्होंने सिलाई मशीन छाप पर अपना मत देकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की. श्रीमती सिंह ने मंगलवार को […]

विज्ञापन

11जीडब्लूपीएच8-समर्थकों के साथ जनसंर्पक करती अंजू सिंह गढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अंजू सिंह ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक गांव में भ्रमण कर मतदाताओं से जनसंर्पक किया. इस दौरान उन्होंने सिलाई मशीन छाप पर अपना मत देकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की. श्रीमती सिंह ने मंगलवार को मोरबे से जनसंर्पक शुरू किया. इसके बाद गाड़ा, कशनप, शुंडीपुर, खरज्ञैंधा, भड़रिया, झीना, बनकट आदि गांव में मतदाताओं से मिल कर उन्हें वोट देने की बात कही. मौके पर उन्होंने कहा कि अब तक के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों को लूटने और अपना तिजोरी भरने का काम किया है. यहां तक कि उनके पति अभिमन्यु सिंह का नामांकन रद्द करा कर उन्हें चुनाव में भाग लेने से वंचित किया गया. इस बदलते हालात के कारण उन्हें चुनाव मैदान में उतरना पड़ा. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा बहाल कर उन्हें खुशहाल बनाना है. उधर अंजू सिंह क पति और झारखंड नव निर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह अपनी पत्नी के पक्ष में बरडीहा प्रखंड के कई गांव कमें जनसंपर्क कर वोट मांगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola