विवाहिता की हत्या,मामला दर्ज

मझिआंव (गढ़वा) : शहर के सोनपुरवा मुहल्ले में एक विवाहिता का कथित रूप से दहेज को लेकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की शाम की है. आरोप है कि सोनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पार आलम रंगसाज की पत्नी अंबिया उर्फ रिंकी की हत्या ससुरालवाले द्वारा गला दबा कर कर […]
मझिआंव (गढ़वा) : शहर के सोनपुरवा मुहल्ले में एक विवाहिता का कथित रूप से दहेज को लेकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की शाम की है. आरोप है कि सोनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पार आलम रंगसाज की पत्नी अंबिया उर्फ रिंकी की हत्या ससुरालवाले द्वारा गला दबा कर कर दी गयी है.
हत्या की घटना के बाद से ही पूरे घर के लोग फरार हो गये हैं. हत्या की सूचना के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर उसे उसके मझिआंव स्थित मायकेवालों को सौंप दिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










