शिविर में 15 यूनिट रक्त किया संग्रह

शिविर में 15 यूनिट रक्त किया संग्रह
गढ़वा. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत गढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ माहेरु यमानी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में प्रशिक्षण ले रहे फार्मासिस्ट छात्रों और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 15 यूनिट रक्तदान किया गया. शिविर में रक्तदान करने वालों में फार्मासिस्ट पंकज कुमार, प्रीति गुप्ता, आरती कुमारी, बलजीत कुमार, मोहम्मद शाहिद, सर्वेश यादव, मोहम्मद परवेज, तौहीद राजा, राकेश कुमार, उज्जवल प्रकाश और मोहम्मद अरमान अंसारी शामिल रहे. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज भी किया जायेगा. मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, एल.टी. प्रदीप कुमार और अजित कुमार ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




