भूमि विवाद के कारण लगाया आरोप

गढ़वा : मेराल प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेतरियादामर करकोमा के प्रधान शिक्षामित्र सह संयोजक मंगलेश तिवारी ने कहा है कि करकोमा निवासी विजयकांत तिवारी के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा है. इससे ग्रसित होकर उन्होंने उनके खिलाफ गलत आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विजयकांत तिवारी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में नहीं आते हैं, […]
गढ़वा : मेराल प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेतरियादामर करकोमा के प्रधान शिक्षामित्र सह संयोजक मंगलेश तिवारी ने कहा है कि करकोमा निवासी विजयकांत तिवारी के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा है. इससे ग्रसित होकर उन्होंने उनके खिलाफ गलत आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि विजयकांत तिवारी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में नहीं आते हैं, न ही उनका कोई बच्चा उनके विद्यालय में पढ़ता है. उन्होंने कहा कि विजयकांत तिवारी ने लखेया गांव में जमीन खरीदी है. इसमें गलत चौहदी रहने के कारण नामांतरण नहीं हो सका. इसका आक्रोश वे उनके विद्यालय पर उतार रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










