ट्रोमा सेंटर शुरू कराने की मांग

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
ट्रोमा सेंटर शुरू कराने की मांग

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नौजवान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण राम ने स्वास्थ्य सचिव, जिले के उपायुक्त व सिविल सजर्न से ट्रोमा सेंटर से अवैध कब्जा हटा कर उसे तत्काल चालू कराने की मांग किया है. श्री राम ने कहा है कि यदि इस दिशा में शीघ्र पहल नहीं की गयी, तो मोरचा आंदोलन […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नौजवान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण राम ने स्वास्थ्य सचिव, जिले के उपायुक्त व सिविल सजर्न से ट्रोमा सेंटर से अवैध कब्जा हटा कर उसे तत्काल चालू कराने की मांग किया है.

श्री राम ने कहा है कि यदि इस दिशा में शीघ्र पहल नहीं की गयी, तो मोरचा आंदोलन के लिए बाध्य होगा. प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री राम ने कहा है कि पूर्व मंत्री सह नव जवान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप शाही के प्रयास से करोड़ों रुपये की लागत से एन एच 75 के किनारे ट्रोमा सेंटर का निर्माण कराया गया था.

तत्कालीन मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा द्वारा उदघाटन के बाद भी आज तक ट्रोमा सेंटर चालू नहीं हो सका. विभाग द्वारा ट्रोमा सेंटर के उपकरण के नाम पर लाखों रुपये गटक लिये गये. उन्होंने कहा है कि ट्रोमा सेंटर अब चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का निवास बन गया है.

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललिता वर्मा का आवास सह निजी क्लिनिक भी है. डॉ वर्मा अनुमंडलीय अस्पताल के मरीज को यहां कोई सुविधा नहीं होने की बात कह कर ट्रोमा सेंटर के निजी क्लिनिक में इलाज कर नाजायज पैसा वसूल करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola