35 सहायक अवर निरीक्षक इधर से उधर

गढ़वा : जिले के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 35 सहायक अवर निरीक्षकों का पदस्थापित कर दिया है. एसपी ने गढ़वा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सन्मुख राम को गढ़वा थाना से रमकंडा थाना में पदस्थापित कर दिया है. जबकि कृष्णचंद पिंगुआ को रंका, विजय कुमार शर्मा को […]
गढ़वा : जिले के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 35 सहायक अवर निरीक्षकों का पदस्थापित कर दिया है. एसपी ने गढ़वा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सन्मुख राम को गढ़वा थाना से रमकंडा थाना में पदस्थापित कर दिया है. जबकि कृष्णचंद पिंगुआ को रंका, विजय कुमार शर्मा को चिनिया व एमन कंडुलना को भंडरिया थाना में पदस्थापित किया है.
मझिआंव थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुरेश उरांव व सत्येंद्र राय को मझिआंव से गढ़वा थाना, बरडीहा थाना में पदस्थापित दिनेश चंद्र मांझी को भवनाथपुर थाना में पदस्थापित किया है. कांडी थाना में पदस्थापित प्रभुनाथ प्रसाद मेहता को गढ़वा, डंडा में पदस्थापित जनार्दन सिंह को नगरऊंटारी थाना में पदस्थापित किया है. मेराल थाना में पदस्थापित दामु राम बोईपाई को रमकंडा, ब्रह्मदेव प्रसाद को रंका, जितेंद्र बारला को चिनियां में पदस्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










