भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र : शांतिपूर्ण मतदान, कुछ बूथों से किया गया सीधा प्रसारण
Updated at : 01 Dec 2019 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ 65.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. बुजुर्ग, महिला, युवा सभी वर्ग के मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. मतदान को भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ 65.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. बुजुर्ग, महिला, युवा सभी वर्ग के मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया.
मतदान को भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. साथ ही बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमा को पड़ोसी राज्यों के सहयोग से पूरी तरह से सील कर दिया गया था. साथ ही प्रमुख मार्गों में पुलिस गश्ती की जा रही थी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सीमावर्ती क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांवों से भी मतदाताओं ने घर से निकल कर मतदान किया. भवनाथपुर सीट के लिए कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे.
इनमें भाजपा से भानु प्रताप शाही, बसपा से सोगरा बीबी, निर्दलीय अनंत प्रताप देव, कांग्रेस के केपी यादव, झाविमो के विजय कुमार केसरी, जदयू की शकुंतला जायसवाल, तृणमूल कांग्रेस से कन्हैया चौबे, लोजपा से रेखा चौबे शामिल हैं. यहां कुल 377921 मतदाता हैं. इनमें 14488 नये मतदाता हैं. जिसमें 23 आदर्श मतदान केंद्र व दो महिला मतदान केंद्र थे. कुछ मतदान केंद्रों का सीधा प्रसारण किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




