लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

Updated at : 24 Nov 2019 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

अभाविप ने जागरूकता अभियान चलाया गढ़वा : रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा विधानसभा चुनाव 2019 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत परिषद् के लोगों ने शहर भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुल शुक्ल ने कहा कि सशक्त समाज […]

विज्ञापन

अभाविप ने जागरूकता अभियान चलाया

गढ़वा : रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा विधानसभा चुनाव 2019 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत परिषद् के लोगों ने शहर भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुल शुक्ल ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें.

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जाति-पाति व धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठ कर स्वच्छ छवि के लोगों का समर्थन करें. स्नेहित केशरी ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति अपने अधिकार को समझते हुए मतदान करें. प्रेम द्विवेदी ने कहा कि मतदान एक अवसर है, जिसे चूकने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola