ओके....तुलसीदास कालजयी रचनाकार थे(फोटो)

Updated at :04 Aug 2014 8:01 PM
विज्ञापन
ओके....तुलसीदास कालजयी रचनाकार थे(फोटो)

इप्टा ने तुलसी जयंती मनायी4जीडब्ल्यूपीएच10- कार्यक्रम में उपस्थित इप्टा कलाकारगढ़वा. इप्टा गढ़वा जिला इकाई ने गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती मनायी. इस अवसर पर इप्टा के कलाकारों ने कवितावली का पाठ व उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला गया. इप्टा सचिव नमस्कार तिवारी ने कवितावली में तुलसीजी की रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साहित्य […]

विज्ञापन

इप्टा ने तुलसी जयंती मनायी4जीडब्ल्यूपीएच10- कार्यक्रम में उपस्थित इप्टा कलाकारगढ़वा. इप्टा गढ़वा जिला इकाई ने गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती मनायी. इस अवसर पर इप्टा के कलाकारों ने कवितावली का पाठ व उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला गया. इप्टा सचिव नमस्कार तिवारी ने कवितावली में तुलसीजी की रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साहित्य में भक्तिकाल में तत्कालीन यथार्थ का विशुद्ध और दारुण चित्र मिलता है. दिव्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि कवितावली में सामंती समाज के प्रति तुलसीदास का दृष्टिकोण आलोचनात्मक है. इप्टा अध्यक्ष सह बीडीसी संजय तिवारी ने कहा कि तुलसी के राम में जनता के सामर्थों से रावण का नाश कर जनशक्ति के पक्ष को मजबूत किया है. सच्चे प्रेम की अभिव्यक्ति जनभाषा नहीं हो सकती है. इप्टा उपाध्यक्ष गौतम ऋषि ने कहा कि तुलसीदास ने अपनी कविता में जीवन के प्रसंगों का मार्मिक , सूक्ष्म और जीवंत चित्रण किया है. राजेश शुक्ला ने कहा कि घर-घर में वेदों की जगह रामचरितमानस जैसा सरल व सहज ग्रंथ तुलसीदास ने उपलब्ध कराया है. इसका संचालन सिद्धार्थ ऋषि ने किया. इस अवसर पर देवगाड़ाजी, विनय कुमार, नंद गोपाल तिवारी, कंचन भानु आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola