रमकंडा सबस्टेशन का ट्रांसफारमर खराब, 32 गांव में अंधेरा(फोटो)

हेडलाइन…व्यवसाय पर असर, पढ़ाई-लिखाई भी चौपट4जीडब्ल्यूपीएच9- खराब पड़ा कंट्रोल पैनलप्रतिनिधि, रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड का विद्युत सबस्टेशन का ट्रांसफारमर एक सप्ताह से खराब है. बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से प्रखंड मुख्यालय सहित 32 गांव अंधेरे में डूब गये हैं. बिजली नहीं मिलने से लोगों का मोबाइल चार्ज नहीं हो रहा है. बिजली के कई […]
हेडलाइन…व्यवसाय पर असर, पढ़ाई-लिखाई भी चौपट4जीडब्ल्यूपीएच9- खराब पड़ा कंट्रोल पैनलप्रतिनिधि, रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड का विद्युत सबस्टेशन का ट्रांसफारमर एक सप्ताह से खराब है. बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से प्रखंड मुख्यालय सहित 32 गांव अंधेरे में डूब गये हैं. बिजली नहीं मिलने से लोगों का मोबाइल चार्ज नहीं हो रहा है. बिजली के कई उपकरण प्रभावित हो गये हैं. इससे बिजली उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. बिजली उपकरण आधारित व्यवसाय व कंप्यूटर सेंटर पर भी इसका प्रभाव पड़ गया है. छात्र-छात्राओं को देर शाम तक पढ़ाई करने में काफी दिक्कत आ रही है. विदित हो कि उक्त ट्रांसफारमर से पूरे प्रखंड में बिजली प्रवाहित होती थी. इसके पूर्व पावर सब स्टेशन के ट्रांसफारमर से तेल रिसाव शुरू हो गया था. इसके बारे में विभाग को जानकारी भी थी. लेकिन खराब होने के पूर्व तेल रिसाव को दूर नहीं किया गया. इतना ही नहीं, पावर सब स्टेशन का कंट्रोल पैनल, पीटी, चार्जर, बैटरी आदि उपकरण छह वर्ष पहले ही जल कर खराब पड़े हुए हैं. इस बाबत प्रभात खबर में एक माह पूर्व समाचार प्रकाशित किया था. लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया.आपूर्ति शीघ्र शुरू होगी : एसडीओ विद्युत सहायक अभियंता सोनाराम सोरेन ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि ट्रांसफारमर की मरम्मत की जा रही है. जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










