फोटो जायेगा ...फ्रेंडशिप डे पर रक्तदान

3जीडब्ल्यूपीएच10- रक्तदान करते लियो रॉयल के सदस्य लियो क्लब ऑफ गढ़वा ने फ्रेंडशिप डे मनाया.प्रतिनिधि, गढ़वालियो क्लब ऑफ गढ़वा रॉयल ने रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया. सदस्यों ने एक-दूसरे के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड बांध कर दोस्ती निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया. क्लब के हेल्थ चेयरमैन […]
3जीडब्ल्यूपीएच10- रक्तदान करते लियो रॉयल के सदस्य लियो क्लब ऑफ गढ़वा ने फ्रेंडशिप डे मनाया.प्रतिनिधि, गढ़वालियो क्लब ऑफ गढ़वा रॉयल ने रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया. सदस्यों ने एक-दूसरे के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड बांध कर दोस्ती निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया. क्लब के हेल्थ चेयरमैन डॉ अभिनीत विश्वास एवं राकेश कुमार ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया. डंडई थाना के सोनेहारा निवासी सतीश कुमार की चार वर्षीय पुत्री रिया कुमारी को रक्त की तुरंत जरूरत थी. क्लब के सदस्यों द्वारा दिये गये रक्त को रिया को चढ़ाया गया. मौके पर लायंस ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी ने कहा कि लोग फ्रेंडशिप डे पर एक-दूसरे को फू ल देते हैं. लेकिन लियो रॉयल के सदस्यों ने जरूरतमंद को रक्तदान कर उसका जीवन बचा कर सबसे बड़ी दोस्ती का परिचय दिया है. इस अवसर पर सचिव विनय कुमार कांस्यकार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार केसरी, नीरज कुमार, चंदन कुमार केसरी, विनय कुमार सिंह, रामनाथ मोची आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










