10 से बढ़ेगा टेंपो भाड़ा

Updated at :03 Aug 2014 6:00 PM
विज्ञापन
10 से बढ़ेगा टेंपो भाड़ा

टेंपो मालिक-चालक संघ की बैठकगढ़वा. गढ़वा जिला टेंपो मालिक-चालक संघ की बैठक संघ के जिला कार्यालय में हुई. इसमें संघ के सदस्यों को बस स्टैंड व नगर पालिका के टॉल टैक्स की समस्याओं के संबंध में उपायुक्त के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए 10 […]

विज्ञापन

टेंपो मालिक-चालक संघ की बैठकगढ़वा. गढ़वा जिला टेंपो मालिक-चालक संघ की बैठक संघ के जिला कार्यालय में हुई. इसमें संघ के सदस्यों को बस स्टैंड व नगर पालिका के टॉल टैक्स की समस्याओं के संबंध में उपायुक्त के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए 10 अगस्त तक बैठक की जानी है. बैठक में डीजल व पार्ट्स के दामों में हुई वृद्धि को देखते हुए सिटी ऑटो व गढ़वा से मेराल चलनेवाले टेंपो का भाड़ा 10 अगस्त से बढ़ाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष बसंत पासवान, जिला सचिव रामप्रवेश बिंद, फैयाजुद्दीन अंसारी, शिवशंकर राम, नर्वदेश्वर सिंह, शौकत अंसारी, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार पाठक, धनंजय पासवान, महेंद्र राम, मनीष कुमार दुबे, संजय साव, विनय पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola