उपलब्धि लेकर क्षेत्रों में जायें: अनंत

डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय किसान उवि डंडई में प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उपस्थित थे. विधायक श्री देव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार हो जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वे कम समय में अपने क्षेत्र […]
डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय किसान उवि डंडई में प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उपस्थित थे. विधायक श्री देव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार हो जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वे कम समय में अपने क्षेत्र में अधिक काम किये हैं. इसके पूर्व के जनप्रतिनिधि सिर्फ लूटने का काम किये हैं. उन्होंने कहा कि वे विधायक कोटे की राशि से महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्य कि ये हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किये गये कार्यों को लेकर चुनाव में जाने को कहा. इस मौके पर छोटन यादव, आनंद प्रकाश, भोला राम, कृष्णा ठाकुर, बैजनाथ प्रसाद, बिंदू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










