बाबूलाल की जनादेश यात्रा बदलाव लायेगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड विकास मोर्चा की बैठक 18 को मेराल हाईस्कूल मैदान में सभा करेंगे बाबूलाल मरांडी मेराल : झारखंड विकास मोर्चा द्वारा मेराल प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हाई स्कूल मैदान में झाविमो जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 18 अक्तूबर शुक्रवार को 11बजे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का मेराल हाईस्कूल मैदान […]
विज्ञापन
झारखंड विकास मोर्चा की बैठक
18 को मेराल हाईस्कूल मैदान में सभा करेंगे बाबूलाल मरांडी
मेराल : झारखंड विकास मोर्चा द्वारा मेराल प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हाई स्कूल मैदान में झाविमो जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 18 अक्तूबर शुक्रवार को 11बजे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का मेराल हाईस्कूल मैदान में जनादेश सभा कराने का फैसला लिया गया.
सभा को सफल बनाने के लिए चार जोन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गढ़वा से मेराल तक मोटरसाइकिल जुलूस से अगुआई करेंगे. जनादेश सभा के बाद स्थानीय जनता के सवालों को लेकर झाविमो कार्यकर्ता तीन बजे मेराल प्रखंड कार्यालय पर जन प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल के नाम 10 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौपेंगे.
बैठक को संबोधित करते हुए झाविमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता होते हैं. बाबूलाल मरांडी जनादेश सभा के माध्यम से पिछड़ों, दलितों एवं गरीबों में राजनीति चेतना पैदा कर गुलामी की जंजीर से मुक्ति का संदेश देंगे. उन्होंने कहा कि गढ़वा विधान सभा क्षेत्र में गरीबों को फुसलाने बरगलाने का प्रयास हो रहा है लेकिन झाविमो कार्यकर्ता गरीबों को जगाकर उनके हक अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ेगी.
बैठक में झाविमो युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना प्रकाश, देवदास प्रजापति, सुशीला देवी, चिंता देवी, राहुल गुप्ता, संतोष गौतम, धनंजय पासवान, मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति,देवेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश चौधरी, दिनेश प्रजापति, आशीष ठाकुर, चिंता देवी,समरून बीवी, सुनील चौधरी, रामनाथ राम सहित सैकड़ों झाविमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




