नम आंखों से मां अंबे को दी गयी विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 1:10 AM
गढ़वा : गढ़वा जिले में दुर्गा पूजा का पर्व पूरे भक्तिपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में शारदीय नवरात्र के दिन कुमारी कन्याओं का पूजन किया गया. इसके पश्चात सभी पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया. जिला मुख्यालय में अधिकांश प्रतिमाओं को विसर्जन […]
गढ़वा : गढ़वा जिले में दुर्गा पूजा का पर्व पूरे भक्तिपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में शारदीय नवरात्र के दिन कुमारी कन्याओं का पूजन किया गया. इसके पश्चात सभी पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया. जिला मुख्यालय में अधिकांश प्रतिमाओं को विसर्जन दशहरा के दिन ही मंगलवार को कर दिया गया.
जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दूसरे दिन बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया. सभी जगह गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई दी गयी. शहर के सुप्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. श्रद्धालुओं के बीच मां की प्रतिमा को कंधा लगाने के लिए होड़ मची हुई थी. श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को परंपरागत ढंग से कंधे पर लेकर मुख्य पथ होते हुए पालिका परिवहन पड़ाव स्थित रामबांध तालाब में ले जाकर विसर्जन किया.
शहर की अन्य पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन रामबांध तालाब व दानरो नदी में किया गया. जबकि जिले अन्य तालाबों सहित कोयल, सोन, पंडा, बांकी, तहले, कनहर आदि नदियों में बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. संयोग से नवरात्रि और विजयादशमी के दिन मौसम साफ रहा. इसके कारण पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










