रंका में मलेरिया से आदिम जनजाति के तीन बच्चे मरे

गढ़वा : जोलंगा गांव के एक दर्जन लोग आक्रांत रंका (गढ़वा) : रंका का जोलंगा गांव में मलेरिया से पिछले 48 घंटे में आदिम जनजाति के तीन बच्चों की मौत हो गयी. मोहन कोरवा के चार वर्षीय पुत्र प्रदीप कोरवा, चार माह की पुत्री और सूरज कोरवा के तीन वर्षीय पुत्र मुन्ना कोरवा की मौत […]
गढ़वा : जोलंगा गांव के एक दर्जन लोग आक्रांत रंका (गढ़वा) : रंका का जोलंगा गांव में मलेरिया से पिछले 48 घंटे में आदिम जनजाति के तीन बच्चों की मौत हो गयी. मोहन कोरवा के चार वर्षीय पुत्र प्रदीप कोरवा, चार माह की पुत्री और सूरज कोरवा के तीन वर्षीय पुत्र मुन्ना कोरवा की मौत हो चुकी है. आदिम जनजाति परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग मलेरिया से ग्रस्त हैं. लोगों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है. अब तक गांव में कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहंुचा है. इससे लोगों में आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










