भूमि विवाद का निबटारा नहीं हुआ

Updated at :01 Aug 2014 6:00 PM
विज्ञापन
भूमि विवाद का निबटारा नहीं हुआ

गढ़वा. खरौंधी थाना के हुसरू गांव निवासी रामकेश्वर उरांव ने कहा है कि पिछले दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार न्यास के तथाकथित उदय मेहता के नेतृत्व में उसके भूमि विवाद को लेकर की गयी पहल से उसका कोई वास्ता नहीं है. उसने 18 जुलाई को अखबार में प्रकाशित भूमि विवाद का निबटारा संबंधित खबर से असहमति जताते […]

विज्ञापन

गढ़वा. खरौंधी थाना के हुसरू गांव निवासी रामकेश्वर उरांव ने कहा है कि पिछले दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार न्यास के तथाकथित उदय मेहता के नेतृत्व में उसके भूमि विवाद को लेकर की गयी पहल से उसका कोई वास्ता नहीं है. उसने 18 जुलाई को अखबार में प्रकाशित भूमि विवाद का निबटारा संबंधित खबर से असहमति जताते हुए कहा कि उक्त बैठक में भूमि विवाद का निबटारा नहीं हुआ है. रामकेश्वर ने कहा कि उक्त बैठक में वह उपस्थित भी नहीं था. उसका अपनी बहन पानकुंवर देवी के साथ जो भूमि संबंधी विवाद है, वह गढ़वा न्यायालय में(टीएस8/2011) चल रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार न्यास के अध्यक्ष व उनके साथ के जिन लोगों ने पंचायती कर बंटवारा की बात कह रहे हैं, वे उनके खिलाफ मुकदमा करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola