पंचायती के दौरान मारपीट से घायल, थाने में आवेदन
Updated at : 18 Jun 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी वैकुंठ सिंह को एक पंचायती के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया गया. वैकुंठ सिंह का पुत्र अनूप कुमार सिंह ने जपला थाना क्षेत्र लपेया गांव निवासी अनिल सिंह की पुत्री छाया कुमारी के साथ घर से भागकर शादी रचा ली थी. इसके बाद अनूप कुमार […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी वैकुंठ सिंह को एक पंचायती के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया गया. वैकुंठ सिंह का पुत्र अनूप कुमार सिंह ने जपला थाना क्षेत्र लपेया गांव निवासी अनिल सिंह की पुत्री छाया कुमारी के साथ घर से भागकर शादी रचा ली थी.
इसके बाद अनूप कुमार सिंह के पिता वैकुंठ सिंह को जानकारी मिली तो वे अपने स्तर से छत्तीसगढ़ के कोरबा से किसी तरह अपने पुत्र एवं लड़की को वापस लाया. इसके बाद लड़की पक्ष एवं लड़का पक्ष के बीच गांव में एक पंचायत हुई. पंचायत के दौरान लड़की पक्ष के परिजनों ने लड़के के पिता वैकुंठ सिंह के साथ मारपीट की.
वैकुंठ सिंह ने बताया कि जपला के लपेया गांव में उनकी बेटी की शादी हुई है. उनका लड़का अपनी बहन के घर आया जाया करता था. इसी बीच छाया कुमारी के साथ दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली.
इसी बात को लेकर हम दोनों पक्ष आपस में बैठकर बातचीत कर समझोता करना चहते थे. इसी बीच पंचायत में ही अभिषेक सिंह, विकेश सिंह, निकेश कुमार सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. वैकुंठ सिंह ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




