ग्रिड निर्माण जल्द पूरा कर जिले को दी जायेगी निर्बाध बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रमना : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को रमना प्रखंड के भागोडीह स्थित सुपर पावर ग्रिड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण स्थल पर लगे उपकरणों का जायजा लेते हुए सांसद ने कहा कि गढ़वा जिले में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने से लोगों में गुस्सा है. इसको दूर करने […]
विज्ञापन
रमना : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को रमना प्रखंड के भागोडीह स्थित सुपर पावर ग्रिड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण स्थल पर लगे उपकरणों का जायजा लेते हुए सांसद ने कहा कि गढ़वा जिले में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने से लोगों में गुस्सा है. इसको दूर करने को लेकर सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. किंतु दुर्भाग्यवश कुछ तकनीकी बाधाओं के चलते अभी तक यह प्रयास सफल नहीं हो सका है. इसको जल्द पूरा कर गढ़वा जिले को निर्बाध रूप से बिजली दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि जिले को 70 मेगावाट बिजली की जरूरत है. भागोडीह ग्रिड तैयार हुई, गढ़वा को 110 मेगावाट बिजली मिलेगी. प्रोजेक्ट मैनेजर मनोरंजन वेहरा ने कहा कि कोयल नदी में निर्धारित जगह पर बनने वाले चार टावरों में से तीन टावर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि एक टावर का निर्माण अभी तक अधूरा है. इससे विद्युत आपूर्ति में बाधा हो रही है. उन्होंने कहा कि चौथे टावर निर्माण में हो रही देरी का कारण निर्माण स्थल पर हार्ड रॉक का पाया जाना है. संवेदक द्वारा किये गये निरंतर प्रयास के बाद भी 11 मीटर गहराई के विरुद्ध मात्र पांच मीटर रॉक काटा जा सका है.
प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में ट्रांसफार्मर चार्जिंग का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इसको चालू होने के बाद गढ़वा जिले में बिजली आपूर्ति में सुविधा होगी. मालूम हो कि सुपर पावर ग्रिड सब स्टेशन निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जैक्सन कंपनी नोएडा को सौंपी गयी है. भागोडीह में 220/132 व 132/33 एमवीए का सुपर पावर ग्रिड बन कर तैयार है, जहां से पूरे गढ़वा जिले को बिजली आपूर्ति के साथ बी मोड़ पावर ग्रिड को बिजली आपूर्ति की जायेगी. तकनीकी रूप से भागोडीह पावर जंक्शन बनेगा. 178 करोड़ रुपये की लागत की यह योजना गढ़वा के लिए अति महात्वाकांक्षी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










