राशि अधिक, अनाज कम

Updated at :17 Jul 2014 1:17 AM
विज्ञापन
राशि अधिक, अनाज कम

अंत्योदय व अतिरिक्त बीपीएल के लाभुकों ने शिकायत की रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड के डीलरों द्वारा अधिक राशि लेकर लाभुकों को कम राशन देने का मामला प्रकाश में आया है. अंत्योदय योजना के लाभुकों को 34 किलो चावल देकर 60 रुपये लिये जाते हैं. जबकि अंत्योदय योजना में 35 किलो चावल 35 रुपये में […]

विज्ञापन

अंत्योदय व अतिरिक्त बीपीएल के लाभुकों ने शिकायत की

रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड के डीलरों द्वारा अधिक राशि लेकर लाभुकों को कम राशन देने का मामला प्रकाश में आया है. अंत्योदय योजना के लाभुकों को 34 किलो चावल देकर 60 रुपये लिये जाते हैं. जबकि अंत्योदय योजना में 35 किलो चावल 35 रुपये में एवं 16 लीटर केरोसिन तेल देना है. लेकिन प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारों द्वारा अधिक पैसे की वसूली लाभुकों से की जा रही है. वहीं अतिरिक्त बीपीएल लाभुकों को प्रतिमाह 21 रुपये में 21 किलो चावल देना है, जबकि डीलरों द्वारा 35 रुपये में 20 किलो चावल दिया जा रहा है.

लाभुकों ने आरोप लगाया कि अधिक पैसा लेने व कम अनाज देने के बावजूद डीलरों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित राशि की ही रसीद उन्हें दी जाती है या अंगूठा लगवाया जाता है, ताकि आरोप लगानेवाले के पास कोई सबूत न रहे. लाभुकों ने बताया कि इस मामले में कई बार वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. इधर प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों ने बताया कि उन्हें रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआइ गोदाम से राशन का उठाव करना पड़ता है. इसमें वाहन का खर्च अधिक होता है. इस कारण वे अधिक राशि लेते हैं. इस मामले में लाभुक मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर वे 24 जून को बीडीओ सुबोध कुमार से लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola